हरदोई। जिला सैनिक कल्याण बोर्ड कार्यालय में रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रक (सेना) लखनऊ की स्पर्श टीम की ओर से रक्षा पेंशन भोगियों के लिए आउटरीच कार्यक्रम आयोजित हुआ।
टीम के सदस्य सहायक लेखाधिकारी संदीप पांडे और लेखा परीक्षक विवेक गुप्ता ने स्पर्श पोर्टल की पेंशनर्स को जानकारी दी।
उन्हें जागरूक किया और बताया कि रक्षा मंत्रालय की ओर से रक्षा विभाग के पेंशन भोगियों के पेंशन भुगतान के लिए स्पर्श नाम से डिजिटल पोर्टल विकसित किया गया है। टीम ने पेंशन भोगियों को जीवन प्रमाण पत्र को स्पर्श पोर्टल पर जमा करने, पीपीओ और पेंशन स्लिप को पोर्टल से प्राप्त और शिकायतों को दर्ज करने की जानकारी दी।
कार्यक्रम में 50 से अधिक रक्षा पेंशन भोगियों ने भाग लिया। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल ओपी मिश्र, वरिष्ठ सहायक अजय सिंह आदि मौजूद रहे। (संवाद)