फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: लाभार्थियों को 90 दिन का रोजगार देने में पिछड़े 10 ब्लॉक

Mon, 22 Apr 2024 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। आवास योजना के लाभार्थी परिवारों को भी जिम्मेदार 90 दिन का रोजगार नहीं दे पाए। इसके 10 ब्लॉक पिछड़ गए हैं। 23,000 में से 7,258 लाभार्थियों को ही रोजगार मिल पाया है।
विज्ञापन

इन परिवारों को ही रोजगार के लिए ई-मस्टर रोल जारी हो पाए हैं। इससे योजना के लाभार्थियों को मनरेगा से मिलने वाली मजदूरी का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
मनरेगा में जॉब कार्डधारक परिवारों को एक वित्तीय वर्ष में 100 दिन के रोजगार की गारंटी के साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लाभार्थी को 90 दिन के रोजगार की व्यवस्था है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में आवास योजना के 23,000 लाभार्थियों की आईडी मनरेगा वेब पोर्टल पर फीड की गईं हैं।
इसमें अभी तक 7,258 लाभार्थियों को ही ई-मस्टर रोल जारी किए जा सके हैं। 17,046 लाभार्थियों को ई-मस्टर रोल जारी होने का ही इंतजार है। गांव से लेकर ब्लॉक तक के जिम्मेदारों की लापरवाही से इन परिवारों को 90 दिन की मजदूरी का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

बताया गया कि विकास खंड अहिरोरी, कछौना, पिहानी, भरावन, बावन, हरपालपुर, सुरसा, कोथावां, मल्लावां और सांडी की प्रगति जनपद औसत से कम है।
श्रम रोजगार उपायुक्त रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव के कार्यों से मनरेगा की प्रगति पर प्रभाव पड़ा है। लाभार्थियों की आईडी फीड कराने के साथ ही ई-मस्टर रोल जारी किए जाने के लिए कार्यक्रम अधिकारियों से कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें