फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: ई-रिक्शा पलटने से मासूम की मौत, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लावां। कोतवाली क्षेत्र के गंज जलालाबाद मार्ग पर एक पेट्रोल पंप के पास अचानक कुत्ता आने से ई-रिक्शा पलट गया। इसमें बैठे मासूम समेत एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। सभी को बांगरमऊ सीएचसी ले जाया गया। वहां मासूम को मृत घोषित कर दिया गया। हादसा बृहस्पतिवार शाम हुआ है।
विज्ञापन

उन्नाव जनपद के बेहटा मुजाबर थाना क्षेत्र ग्राम बरौकी निवासी परमेश्वर (50) खेती करते हैं। परमेश्वर ने बताया कि इन दिनों उन्नाव जनपद के बांगरमऊ थाना क्षेत्र के गौसापुर निवासी उनका चार वर्षीय नाती अयांश अपनी मां और पिता शिवम के साथ गांव आया हुआ था। बृहस्पतिवार को रिश्तेदारी में मौत हो गई थी। वह अंतिम संस्कार में गए थे। उनके साथ पत्नी कुसुम (45), नाती अयांश, पुत्री अनामिका (22) और दिव्यांशी (18) भी थीं। शाम के समय सभी ई-रिक्शा से वापस गांव आ रहे थे। इस दौरान कोतवाली क्षेत्र के गंज जलालाबाद मार्ग पर एक पेट्रोल पंप के पास अचानक ई-रिक्शा के सामने कुत्ता आ गया। इसमें अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा पलट गया। अयांश को गंभीर चोटें आईं, जबकि बाकी लोगों को मामूली चोटें आईं। सभी को बांगरमऊ सीएचसी ले जाया गया। चिकित्सक ने अयांश को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें