फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वस्थ शिक्षक और समावेशी शिक्षा से सशक्त होगा भारत : प्रो. आशिया

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-43- ऑनलाइन कार्यक्रम में जानकारी देतीं प्रो. आशिया सुल्ताना। स्रोत: महाविद्यालय
विज्ञापन

तकनीकी सत्रों में शिक्षण की नई चुनौतियों और समाधान पर मंथन

संवाद न्यूज एजेंसी



हरदोई। एनईपी-2020 ओरिएंटेशन व सेंसिटाइजेशन प्रोग्राम के तहत बुधवार को शिक्षकों का शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षण पर जोर दिया गया। जीडीसी, यूजीसी मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की तरफ से आयोजित ऑनलाइन कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने अपने विचार प्रस्तुत किए।



प्रथम तकनीकी सत्र में एके तिब्बिया कॉलेज की प्रो. आशिया सुल्ताना ने कहा कि शिक्षक का शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षण की आधारशिला है। उन्होंने तनाव प्रबंधन, संतुलित जीवनशैली और सकारात्मक कार्य संस्कृति अपनाने पर जोर दिया। सत्र का परिचय डॉ. एस दिव्या ने कराया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. रश्मि पांडेय ने दिया।
विज्ञापन

दूसरे सत्र में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के डॉ. आफताब अहमद अंसारी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप छात्र केंद्रित शिक्षण पद्धति और विविध सामाजिक पृष्ठभूमि से आने वाले विद्यार्थियों की आवश्यकताओं पर चर्चा की। सत्र का परिचय डॉ. पूनम रानी शर्मा ने कराया और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. चारू बिसारिया ने किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में उच्च शिक्षा उत्तर प्रदेश निदेशक प्रो. डॉ. बीएल शर्मा और यूजीसी एमएमटीटीसी की कार्यक्रम निदेशक डॉ. फैजा अब्बासी की ऑनलाइन उपस्थिति रही। अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. निखिलेश शरण ने और समन्वयन कैप्टन डॉ. प्रवेश कुमार ने किया। कार्यक्रम में तकनीकी टीम के सदस्य डॉ. गुलशन कुमार, मजहर जैदी और जुल्फिकार ने योगदान दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें