फोटो-4-मांगों को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करते मानवाधिकार एवं न्याय सुरक्षा प्रहरी के प?
- फोटो : HARDOI
हरदोई। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर अंकुश लगाए जाने की मांग को लेकर मानवाधिकार एवं न्याय सुरक्षा प्रहरी के बैनर तले पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंप कार्रवाई की मांग की।
कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष विपिन श्रीवास्तव ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसके अलावा रसोई गैस के दामों में भी बेतहाशा वृद्धि हो रही है।
इस बढ़ोतरी से आम आदमी की महंगाई से कमर टूट गई है। इस पर अंकुश लगाया जाए। इस दौरान पदाधिकारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट जंग बहादुर यादव को ज्ञापन सौंप कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर जिला सचिव राजकमल, कन्हैया वर्मा, आयुष रस्तोगी, रामजी रस्तोगी, दीपक रस्तोगी आदि मौजूद रहे।