फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आय घोषणा योजना सितंबर तक लागू: ओएन पाठक

Sat, 09 Jul 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो,हरदोई
विज्ञापन
बैठक को संबोधित करते संयुक्त आयकर आयुक्त ओएन पाठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आयकर विभाग के तत्वावधान में शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में आय घोषणा योजना के बावत जानकारी दी गई। बताया गया कि योजना एक जून से 30 सितंबर तक ही लागू है।
विज्ञापन


बैठक को संबोधित करते हुए संयुक्त आयकर आयुक्त परिक्षेत्र सीतापुर ओएन पाठक ने प्रावधानों को तर्क संगत बताते हुए इस योजना का अधिक से अधिक लाभ लेने का आग्रह  किया। उन्होंने उपस्थित श्रोताओं की जिज्ञासाओं एवं आशंकाओं का निराकरण किया। यदि कोई व्यक्ति अपनी अघोषित आय को घोषित करना चाहता है तो उसे अघोषित आय का 45 प्रतिशत कर के रूप में जमा करना होगा।

इसके बाद उसकी आय के स्रोत के बारे में जानकारी नहीं मांगी जाएगी। इस मौके पर आयकर अधिकारी वीएन सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, डा. राजेंद्र दत्त मिश्र, डा. एसएस महेश्वरी, डा. सीपी कटियार सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें