फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: ताइक्वांडो में रचित ने रजत और विनायक व कुबेर ने कांस्य पदक जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। मथुरा के वृंदावन में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में हरदोई के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। शानदार प्रदर्शन करते हुए एलएलटी ताइक्वांडो एकेडमी के खिलाड़ियों ने पदक जीतकर न सिर्फ एकेडमी बल्कि पूरे जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।
विज्ञापन

वृंदावन में राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता पांच से सात जून को आयोजित हुई थी। इसमें देशभर के कई जिलों से खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपने हुनर का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में जिले से एलएलटी ताइक्वांडो एकेडमी में प्रशिक्षण ले रहे रचित, विनायक और कुबेर ने भी हिस्सा लिया। तीनों खिलाड़ियों ने अपने भार वर्ग में दबदबा बनाए रखा। रचित ने विरोधी को कड़ी टक्कर देते हुए रजत पदक पर कब्जा जमाया। वहीं, विनायक तिवारी और कुबेर तिवारी ने बेहतरीन खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतकर जिले को गौरवान्वित किया।
खिलाड़ियों ने अपनी सफलता का श्रेय कोच शिवम सिंह और अनुराग गुप्ता के मार्गदर्शन को दिया। पदक जीत कर लौटे खिलाड़ियों को पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा और अपर पुलिस अधीक्षक सुबोध गौतम ने कार्यालय में बुलाकर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, लगन और अनुशासन की सराहना की। अधिकारियों ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि वह आगे भी मेहनत जारी रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें