फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार वैद्य की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शाहाबाद कस्बा के निकट शाहजहांपुर मार्ग पर शनिवार देर शाम डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार वैद्य की मौत हो गई।
विज्ञापन

शाहजहांपुर के ग्राम निगोही के सोनपाल ( 40) वैद्य थे। शनिवार शाम वह शाहाबाद से मरीज देखकर बाइक से घर जा रहे थे। रास्ते में शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में शाहजहांपुर मार्ग पर हरियाली बाजार के निकट डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पास में मिले मोबाइल से परिजनों को जानकारी दी। सोनपाल को सीएचसी भर्ती कराया, परिजन भी पहुंच गए। चिकित्सक ने हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया, रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

मृतक के भतीजे हरिवंश ने बताया कि उसके परिवार में पत्नी रूबी सिंह, दो बेटे व तीन बेटियां हैं। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें