फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: हाईस्कूल में 3.91 प्रतिशत कम, इंटर का 12.91 प्रतिशत अधिक पास हुए परीक्षार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा में जिले में इस बार हाईस्कूल के 3.91 परीक्षार्थी विगत वर्ष की तुलना में कम पास हुए। वहीं इंटरमीडिएट में 12.91 अधिक विद्यार्थी अधिक सफल हुए।
विज्ञापन




इस वर्ष हाईस्कूल में पंजीकृत 53033 में परीक्षा में 49181 शामिल हुए। परीक्षा में 42149 उत्तीर्ण हुए। परीक्षा में 85.70 प्रतिशत उत्तीर्ण हुए। वहीं विगत वर्ष परीक्षा में पंजीकृत 50802 में 46408 शामिल हुए थे। जिसमें से 41587 हुए। विगत वर्ष परीक्षाफल 89.61 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल हुए थे। इस बार परीक्षा फल 3.91 प्रतिशत कम रहा। वहीं इंटरमीडिएट में पंजीकृत 47497 में 46640 शामिल हुए थे,जिनमें से 38056 सफल हुए। परीक्षा परिणाम 81.60 प्रतिशत रहा। विगत वर्ष पंजीकृत 49392 में से परीक्षा में 48389 शामिल हुए थे, जिसमें 32950 उत्तीर्ण हुए थे। विगत वर्ष का परीक्षा परिणाम 68.69 प्रतिशत रहा था। जो इस वर्ष से 12.91 प्रतिशत अधिक रहा।






एक नजर परीक्षाफल पर



वर्ष - हाईस्कूल - इंटरमीडिएट



2026-85.70 प्रतिशत-81.60 प्रतिशत



2025- 89.61 प्रतिशत -68.69 प्रतिशत



2024-84.94 प्रतिशत -85.60 प्रतिशत



2023-89.60 प्रतिशत-68.37 प्रतिशत



2022-81.18 प्रतिशत- 92.36 प्रतिशत






बोर्ड की ओर से परीक्षा परिणाम घोषित किए गए हैं। जनपद का परीक्षाफल बेहतर रहा। दो परीक्षार्थियों ने प्रदेश स्तर की वरीयता सूची में स्थान प्राप्त किया है। जिला स्तर की वरीयता सूची में स्थान पाकर विद्यार्थियों ने गौरव बढ़ाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




बाल मुकुंद प्रसाद, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें