फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: नगर अध्यक्ष की पीड़ा सुनने पहुंचे सपाइयों के सामने युवक ने लगाया चार लाख रुपये हड़पने का आरोप

विज्ञापन
फोटो-16- कब्रिस्तान के बाहर टूटी हुई दुकानों का निरीक्षण करते समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी। संव
विज्ञापन
हरदोई। शहर में बिलग्राम चुंगी के पास कब्रिस्तान की भूमि पर बनी अवैध दुकानों को गिराए जाने के मामले में सपा के एक प्रतिनिधि मंडल ने अपने नगर अध्यक्ष से मुलाकात की। मौके का जायजा भी लिया। प्रतिनिधि मंडल में शामिल नेता नगर अध्यक्ष को न्याय दिलाने का भरोसा दे रहे थे, लेकिन तभी वहां आए एक शख्स ने नगर अध्यक्ष पर चार लाख रुपये वसूल लेने का आरोप लगा दिया। प्रतिनिधि मंडल में शामिल नेता इससे असहज हो गए।
विज्ञापन

पूर्व सभासद रियासत खां सपा के नगर अध्यक्ष हैं। कुछ दिन पहले नगर पालिका प्रशासन ने कब्रिस्तान की भूमि पर बनी दुकानों पर बुलडोजर चला दिया था। दरअसल जांच में पता चला था कि यह दुकानें अवैध हैं। बुलडोजर चलने से पहले प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई थी और इसमें रियासत खां को भी नामजद किया गया था।
समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. राजपाल कश्यप, समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के अध्यक्ष मोहम्मद शकील नदवी, जिलाध्यक्ष, शराफत अली, पूर्व सांसद ऊषा वर्मा, पूर्व विधायक बब्बू खां और अनिल वर्मा, सपा नेता अखिलेश पाठक आदि का एक प्रतिनिधि मंडल मौके पर जायजा लेने गया था।
विज्ञापन

यहां रियासत से जानकारी ली जा रही थी। इसी दौरान एक युवक ने रियासत पर चार लाख रुपये हड़प लेने का आरोप लगा दिया। रियासत का कहना है कि आरोप लगाने वाला युवक पहले उनकी ही दुकान पर काम करता था। विरोधियों के कहने पर वह गलत आरोप लगा रहा है। प्रतिनिधि मंडल में शामिल नेताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को अपनी रिपोर्ट सौंपने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें