फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: दुर्घटना में बाइक का हैंडिल पेट में घुसने से ससुर की मौत, दामाद घायल

विज्ञापन
फोटो-01- मनोज। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
हरदोई। खेरिया मंसूरनगर मार्ग पर रविवार देर रात बाइक सवार ससुर-दामाद को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। बाइक पर पीछे बैठे ससुर के पेट में बाइक का हैंडिल घुस गया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। बेहटागोकुल थाना क्षेत्र में हुए हादसे का पता चलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन

बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के सकाहा निवासी मनोज कुमार (42) दिल्ली में मजदूरी करता है। रक्षा बंधन के कारण वह कुछ दिन पहले वापस गांव आ गया था। उसके बड़े भाई रामजी के मुताबिक मनोज का दामाद पिपरी निवासी अंकित रविवार को सकाहा में ही था। रात में लगभग 9:30 बजे अंकित और मनोज बाइक से पिपरी जा रहे थे। बाइक अंकित चला रहा था। खेरिया मंसूरनगर मार्ग पर नेवादा के पास बाइक में किसी वाहन ने टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से बाइक सवार ससुर व दामाद गिर पड़े। गिरने के दौरान बाइक का हैंडिल मनोज के पेट में घुसने से उनकी मौत हो गई। अंकित मामूली रूप से चोटिल हुआ है। मृतक के परिवार में पत्नी मीरा, दो पुत्र आकाश और विकास व एक विवाहित पुत्री रंजना है। प्रभारी निरीक्षक अशेाक सिंह ने बताया कि परिजनों से तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि किस वाहन ने टक्कर मारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें