फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सगे भाइयों समेत तीन को पांच-पांच साल का कारावास

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। अपर सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार ने पुरानी रंजिश में हुई गैर इरादतन हत्या के एक मामले में दो सगे भाइयों व एक अन्य को पांच-पांच साल कारावास की सजा सुनाई है। उन्होंने दोषियों पर 18 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया है।
विज्ञापन

शासकीय अधिवक्ता कृपाल राठौर ने बताया कि मूलचंद पुत्र जयलाल कहार (निवासी हीरालालपुरवा मजरा अमेंठिया थाना टड़ियावां) की गांव के ही बालक व धाकड़ से पुरानी रंजिश चल रही थी।
11 मार्च 2015 की देर रात बालक व धाकड़, पप्पू उर्फ रामशंकर के साथ लाठी-डंडों से लैस होकर मूलचंद्र के दरवाजे पर पहुंचे। गालीगलौज करने लगे। उसकी पत्नी व पुत्री के मना करने पर उनसे मारपीट की।
विज्ञापन

बचाने पहुंचे मूलचंद्र को भी मारापीटा। बाद में मूलचंद्र की घायल पत्नी रामप्यारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। अपर सत्र न्यायाधीश ने गैर इरादतन हत्या में तीनों आरोपियों को दोषी माना। तीनों को पांच-पांच साल कारावास और 18-18 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें