फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंपैक्ट : पुलिस कर्मियों के आवासीय भवनों में काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। कोतवाली सवायजपुर के आवासीय भवनों के अब जल्द पूरे होने की उम्मीद है। कार्यदायी संस्था उप्र प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन लि. ने ठप काम को दोबारा से शुरू करा दिया है। आवासीय परिसर में लगवाए जाने के लिए इंटरलॉकिंग ब्रिक भी मंगवा ली हैं और लगवाने के साथ ही चारदीवारी आदि में प्लास्टर भी कराया जाने लगा है।
विज्ञापन

शासन की तरफ से नवसृजित कोतवाली सवायजपुर में कार्यालय और आवासीय भवन बनवाए जाने की जिम्मेदारी उप्र प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन लि. को सौंपी गई। कार्यदायी संस्था ने कार्यालय भवन तो पूरा करा दिया लेकिन आवासीय भवन का काम तय समय में पूरा नहीं हो पाया। इससे पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को उसका लाभ नहीं मिल पा रहा। अमर उजाला ने सोमवार के अंक में ‘लापरवाही तो कहीं बजट का रोड़ा, पूरी नहीं हो पाईं परियोजनाएं’ शीर्षक से प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी।
खबर का कार्यदायी संस्था के अभियंताओं ने संज्ञान लिया। बुधवार से कोतवाली सवायजपुर के आवासीय भवन में काम शुरू कराया गया है। कार्यदायी संस्था ने आवासीय भवन परिसर के समतलीकरण के साथ ही इंटरलॉकिंग ब्रिक मंगवाने के साथ लगवाना भी शुरू करा दिया है। चारदीवारी बनवाए जाने और प्लास्टर आदि का काम भी शुरू कराया गया है।
विज्ञापन

उप्र प्राजेक्ट कॉरपोरेशन लि. के सहायक अभियंता एके त्यागी ने बताया कि आवासीय भवन बनवाए जाने के लिए शासन ने नौ करोड़, 28 लाख रुपये की स्वीकृति मार्च 2023 में दी थी। काम कराने के लिए सात करोड़, 64 लाख रुपये भी दिए थे। वैसे तो काम दिसंबर 2024 तक पूरा हो जाना चाहिए था लेकिन रुपये के अभाव से काम में देरी हुई। दोबारा से काम शुरू करा दिया गया है जल्द ही काम पूरा कराते हुए भवन हैंडओवर करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें