फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएमए बोली चिकित्सा क्षेत्र में नहीं चलेगा खिचड़ी तंत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की जिला इकाई के बैनर तले पदाधिकारियों व चिकित्सकों ने मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। चिकित्सकों ने कहा कि चिकित्सा क्षेत्र में खिचड़ी तंत्र नहीं चलेगा।
विज्ञापन

शहर के घंटाघर परिसर से कलक्ट्रेट तक पदयात्रा के दौरान आईएमए के जिलाध्यक्ष डॉ. अजय अस्थाना ने कहा कि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन सरकार से मांग करती है कि देश के स्वस्थ भविष्य के लिए चिकित्सा पद्धतियों को आपस में न मिलाया जाए। सचिव डॉ. रविंद्र कुमार ने कहा कि प्रस्तावित खिचड़ी चिकित्सा शिक्षा से शिक्षित डॉक्टरों को कोई भी अन्य देश स्वीकार नहीं करेगा।
आईएमए हर चिकित्सा पद्धति को स्वतंत्र रूप से विकसित करने की पक्षधर है। आईएमए मांग करती है कि माडर्न मेडिसिन चिकित्सा में डॉक्टरों की संख्या बढ़ाने के साथ-साथ उनकी गुणवत्ता पर भी ध्यान दिया जाए। ताकि अच्छे ज्ञान वाले चिकित्सक समाज को सेवाएं दे सकें। आईएमए ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट जंग बहादुर यादव को सौंपा। इस मौके पर डॉ. अरुण मौर्या, डॉ. पीसी गुप्ता, विनय कटियार, आरपी गुप्ता, डॉ. सीके गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें