फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब, चुनाव न कर दे खराब

Sat, 11 Feb 2017 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
अवैध शराब - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन
हरदोई। हरियाणा, हिमाचल से तस्करी कर लाए जाने वाले शराब और जिले में बनने वाली कच्ची शराब चुनाव में माहौल खराब कर सकती है। कई क्षेत्रों में प्रत्याशी मतदाताओं को शराब बांटने भी लगे हैं। सदर क्षेत्र में भी मतदाताओं को शराब रोज शराब बांटी जा रही है। खाकी की शह पर शराब माफिया पूरी तरह सक्रिय हो गए हैं। 
विज्ञापन


चुनाव अधिसूचना लागू होने के साथ ही पुलिस विभाग और आबकारी विभाग ने दिखावे के लिए शराब माफिया और कच्ची शराब के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया। पिछले डेढ़ महीने में 568 जगह छापेमारी कर 6438 लीटर पकड़ी गई है। इसमें 335 लीटर गैर प्रांत से तस्करी कर लाई गई अवैध अंग्रेजी शराब भी शामिल है।

पकड़ी गई शराब की अनुमानित कीमत 2173944 रुपयों बताई गई है। अवैध रूप से शराब बेचने में 116 लोगों के खिलाफ मुकदमा किया गया है। इसके बावजूद चुनाव में अवैध शराब पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। सदर विधानसभा सहित कई क्षेत्रों में प्रत्याशी और उनके समर्थन शराब बांटने भी लगे हैं।
विज्ञापन


शाम होते ही गाड़ियां निकलने लगती हैं और बस्तियों में शराब बांटने का काम शुरू हो जाता है। लाइसेंसी ठेकों की आड़ में हरियाणा और हिमाचल की शराब का अवैध करोबार करने वाले माफिया भी सक्रिय हो गए हैं। जिला आबकारी अधिकारी राकेश अग्रवाल का कहना है कि लगातार छापा मारा जा रहा है। बड़ी संख्या में भट्ठियां ध्वस्त कर सैकड़ों क्विंटल लहन नष्ट किया जा चुका है। 

 पिहानी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख और शराब माफिया जय प्रकाश गुप्ता उर्फ जेपी गुप्ता पर पुलिस बहुत ही मेहरबान रही। जेपी और उनके परिवार के सदस्यों के नाम कई शराब की दुकानें हैं।

जेपी के पिहानी स्थित घर से 28 सितंबर को आबकारी इंस्पेक्टर राजेश मिश्रा , सीतापुर एसओजी और पिहानी कोतवाली पुलिस ने छापेमारी कर हरियाणा की अवैध शराब बरामद की थी। जेपी के घर से हरियाणा प्रदेश की दो पेटी रॉयल चैलेंज, 11 बोतल टिंचर ब्रांड, 2500 नकली होलोग्राम और 3500 खाली बोतल व ढक्कन बरामद किए गए थे।

मौके से राम किशोर को दबोच कर जेल भी भेजा गया था। आबकारी इंस्पेक्टर की तहरीर पर पुलिस ने जेपी गुप्ता और रामकिशोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। जांच के नाम पर पुलिस जेपी गुप्ता को बचाती रही है। पांच महीने से उसकी फाइल कोतवाली में दबी पड़ी है। 


30 जुलाई को जहानी खेड़ा के पास दो तस्कर अरुणांचल की शराब पकड़ी गई। 16 जुलाई को मल्लावां में तेंदुआ निवासी निलंबित शिक्षक के घर से हरियाणा की शराब बरामद। 11 जुलाई को कासिमपुर के करौंदी गांव में बरामद हुई हरियाणा की शराब।

 आबकारी विभाग की अधिसूचना से पूर्व एक सितंबर से लेकर तीन जनवरी तक की गई विभागी कार्रवाई को देखे तो विभाग ने कुल 1110 छापेमार कर 60 लाख 13 हजार 342 रुपये कीमत की अवैध मदिरा बरामद की है।

इसके अलावा छापमार कार्रवाई में पकड़े गए अभियोगों की संख्या 1033 रही है। इसके अलावा कच्ची शराब 9275 लीटर व विदेश शराब 4182 जब्त करते हुए कुल 14966 लीटर अवैध शराब को जब्त किया गया है। आबकारी विभाग के आंकड़ों की माने तो 542 को गिरफ्तार कर 33 को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें