हरदोई। दीवानी न्यायालय में शनिवार को द्वितीय राष्ट्रीय मासिक लोक अदालत का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश जयशील पाठक ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यापर्ण कर व दीप प्रज्जवलन कर किया। लोक अदालत में विभिन्न प्रकृति के 1,737 वादों का निस्तारण किया गया। लोक अदालत में मोटर दुर्घटना के 16 वादों का सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण कर पीड़ित पक्षकारों को मुआवजा दिलाया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव गजेंद्र के अनुसार जिला जज जयशील पाठक की अदालत में 11, एडीजे प्रथम अलका श्रीवास्तव की अदालत में 6, एडीजे द्वितीय जय प्रकाश पांडेय की अदालत में 11, एडीजे चतुर्थ विश्वम्भर प्रसाद की अदालत में 7, एडीजे सप्तम कृष्ण कुमार सिंह की अदालत में 9, विशेष न्यायाधीश हरवीर सिंह की अदालत में 33, एफटीसी कोर्ट रामकरन की अदालत में 1 व राजेश कुमार की अदालत में 2 वाद निस्तारित किए गए।
प्रधान न्यायाधीश फैमिली कोर्ट संजय की अदालत में 20 वाद निस्तारित हुए। सीजेएम अतुल सिंह की कोर्ट में 380, एसीजेएम प्रथम अभय प्रताप सिंह की अदालत में 26, एसीजेएम द्वितीय अनुभव द्विवेदी की कोर्ट में 21, एसीजेएम तृतीय देवाशीष की कोर्ट में 126, एसीजेएम चतुर्थ बृजेश कुमार यादव की कोर्ट में 57, एसीजेएम पंचम जहेंद्र पाल सिंह की कोर्ट में 18, जेएम द्वितीय महेंद्र कुमार की कोर्ट में 11 मुकदमें निस्तारित हुए। वहीं सिविल जज सीनियर डिवीजन गजेंद्र की कोर्ट में 18, अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन अनुराधा पुंडीर की कोर्ट में 6, सिविल जज जूनियर डिवीजन आनंद शुक्ला की कोर्ट में 20 व रिचा वर्मा की कोर्ट में 6 वाद निस्तारित हुए।