फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दृढ़ संकल्प के साथ है अनुशासन तो तनाव किस बात का : अनुनय झा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से राजकीय इंटर कॉलेज हरदोई में मंगलवार को तनाव मुक्त परीक्षा कार्यक्रम हुआ। बोर्ड परीक्षा के दृष्टिगत विद्यार्थियों में तनाव को कम और उन्हें दृढ़ संकल्प के लिए प्रेरित किया गया। जिलाधिकारी अनुनय झा ने विद्यार्थियों को अनुशासन और दृढ़ संकल्प के उन्हीं के अंदाज में मायने समझाए। कहा कि दृढ़ संकल्प के साथ अनुशासन है तो, परीक्षा को लेकर तनाव नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए सवाल-जवाब भी किए। विद्यार्थियों को जिज्ञासा को समझा और उनको उन्हीं के अंदाज में शांत किया। परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से कहा कि अनुशासन का मतलब है कि आपको एक टाइमटेबल बनाकर नियमित रुपये पढ़ाई करना है। पढ़ाई का मतलब यह नहीं है कि एक घंटा पढ़े और फिर मोबाइल चलाया और फिर पढ़ाई की और फिर मोबाइल चलाया। ऐसा नहीं करना है। दृढ़ संकल्प लेना है कि पढ़ना है तो पढ़ना है। कहा कि सिर्फ पढ़ना है से काम नहीं चलेगा, इसके लिए अनुशासित दिनचर्य को भी अपनाना आवश्यक है। अनुशासन में रहकर दृढ़ संकल्प से की गई तैयारी से परीक्षा हो या फिर कोई दूसरा लक्ष्य बिना तनाव के हासिल किया जा सकता है। विद्यार्थियों को अपने विषयों की परीक्षा की समयसारिणी को भी ध्यान में रखना है।
कहा कि ऐसा नहीं करना है कि सुबह की पाली के ही विषय को सुबह-सुबह पढ़ना है, शाम की पाली के विषय का भी अभ्यास करते रहता है। ताकि एक ही दिन में होने वाली दो विषयों की परीक्षा में आपकी सफलता निश्चित हो सके। कहा कि यदि विद्यार्थी दृढ़ संकल्प के साथ अनुशासित दिनचर्या अपनाएं, तो परीक्षा का तनाव समाप्त हो जाता है। जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों को समय प्रबंधन, नियमित अध्ययन, पुनरावृत्ति और संतुलित दिनचर्या अपनाने पर जोर दिया। परीक्षा के दौरान घबराहट से बचने के लिए पर्याप्त नींद, सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास सबसे जरूरी हैं। जीआईसी प्रधानाचार्य एसएन यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें