फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईसीएसई परीक्षा परिणाम : चिकित्सक बन सेवा करना चाहते हैं भाई-बहन

विज्ञापन
फोटो-11- आईसीएसई बोर्ड हाई स्कूल की टॉपर अनुष्का को मिठाई खिलाते पिता सुबोध कुमार मां साधना साथ
विज्ञापन
हरदोई। आईसीएसई परीक्षा में 12वीं में द्वितीय व तृतीय स्थान रहने वाले भाई-बहन चिकित्सक बन सेवा करना चाहते हैं। वहीं 10वीं की अनुष्का गुप्ता अगली बोर्ड परीक्षा में भी विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करना चाहती हैं।
विज्ञापन


बाल विद्या भवन पब्लिक स्कूल की 10वीं में अनुष्का गुप्ता ने विद्यालय में सर्वाधिक 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। अनुष्का ने बताया कि लगातार अभ्यास व नियमित पढ़ाई करने से सफलता मिली है। वह 12वीं में भी इसी प्रकार मेधावी सूची में शामिल होना चाहती हैं। बताया कि उनके पिता सुबोध कुमार गुप्ता जो अध्यापक हैं। उन्होंने उसकी पढ़ाई में बहुत सहयोग किया। विद्यालय के शिक्षक के अलावा मां साधना गुप्ता का भी सहयोग मिला।


नीट की तैयारी करना चाहते हैं
बाल विद्या भवन पब्लिक स्कूल की वरीयता सूची में 12वी में द्वितीय स्थान पर आरव वर्मा और तृतीय स्थान पर आन्या वर्मा हैं। आरव वर्मा ने 96.5 और आन्या ने 95.5 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। आरव ने बताया कि वह आगे सर्जन बनना चाहते हैं। उन्होंने निरंतर पढ़ाई कर सफलता प्राप्त की। उनकी बहन आन्या वर्मा भी चिकित्सा सेवा में जाना चाहती हैं। इसके लिए नीट की तैयारी कर रही हैं। आरव ने बताया कि उनके पिता वीरेंद्र प्रताप वर्मा एफसीआई में मैनेजर हैं और मां अनीता वर्मा शिक्षिका हैं। पढ़ाई में माता-पिता व गुरुजनों का विशेष सहयोग रहा।

फोटो-11- आईसीएसई बोर्ड हाई स्कूल की टॉपर अनुष्का को मिठाई खिलाते पिता सुबोध कुमार मां साधना साथ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें