फोटो- 56- हाईस्कूल की परीक्षा में जनपद में दूसरा स्थान पाने वाले शिवांक दीक्षित को मिठाई खिलाते पित
- फोटो : HARDOI
मल्लावां। मल्लावां पब्लिक स्कूल इंटर कालेज के शिवांक दीक्षित ने हाईस्कूल की परीक्षा में 93 फीसदी अंक हासिल कर जनपद में पहला स्थान प्राप्त किया है। शिवांक आईएएस बनकर देश सेवा करना चाहते हैं। जनपद में हाईस्कूल की परीक्षा में तीन छात्र संयुक्त रूप से टॉपर हैं।
मल्लावां विकास खंड के ग्राम दारापुर निवासी शिवांक दीक्षित के पिता दिनेश दीक्षित खेती करते हैं, जबकि मां ऊषा दीक्षित गृहिणी हैं। तीन बहनों के बीच शिवांक अकेले भाई हैं। शिवांक ने कोई ट्यूशन नहीं पढ़ी। शिवांक बताते हैं कि पांच से छह घंटे तक नियमित रूप से पढ़ाई कर उन्होंने हाईस्कूल की परीक्षा में जनपद में पहला स्थान हासिल किया है। शिवांक ने बताया कि वह आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं।