पिता के हत्यारों को गिरफ्तार कराए जाने की मांग को
लेकर कोतवाली पिहानी के मोहल्ला अंबेडकर नगर के ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन
तीसरे दिन रविवार को भी जारी रहा। हालांकि, इस दौरान थानाध्यक्ष ने मौके
पर पहुंचकर आश्वासन भी दिया, पर धरना फिर भी जारी रहा।
कलक्ट्रेट में
धरने के दौरान अंबेडकर नगर निवासी सुनीता ने बताया कि रविवार को एसओ पिहानी
लालता प्रसाद साहू ने वार्ता की। आश्वासन दिया और धरना समाप्त करने की बात
कही, पर वह लोग नहीं माने, क्याेंकि आश्वासन काफी पहले से दिए जा रहे हैं
और यह लोग बराबर धोखा ही करते आ रहे, इसलिए जब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं
होती तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।
सुनीता ने बताया कि उसका दामाद मनोज
कुमार साढ़े चार लाख का एक प्लाट खरीदना चाहता था, जो दुल्लापुर निवासी एक
व्यक्ति दिलवा रहा था। आरोप है कि उसने रुपये ले भी लिए और प्लाट भी
नहीं दिलवाया। 30 अगस्त की रात को बहाने से पिहानी शाहाबाद मार्ग स्थित
गदनापुर मोड़ पर पति को बुलाकर इन लोगों ने सरियों से पीटा, जिसके बाद उसकी
मौत हो गई। महिला ने दो अन्य लोगों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज कराए जाने
की मांग की है।