फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति व ससुर के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलग्राम। नौ दिन पहले ग्राम कलेनापुर में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने के मामले में पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी पति व ससुर के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल सुनील सिंह ने बताया कि पूरे मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गोवर्धनपुर निवासी श्रीदेवी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसने अपनी बेटी बेबी देवी (25) की शादी 5 साल पहले सांडी के ग्राम कलेनापुर निवासी अमर सिंह के साथ की थी।
शादी के बाद से ही आरोपी पति व उसके परिजन दहेज में बाइक की मांग को लेकर उसे परेशान करते थे। दहेज की मांग पूरी न होने पर आरोपियों ने उसकी बेटी को 29 अप्रैल को जहर देने के बाद उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन

जिसमें उसकी मौत हो गई। बताया कि आरोपी दामाद ने बीमारी से मौत होने की सूचना दी थी। जिस पर वह मौके पर पहुंच गई थी और पुलिस को सूचना देकर शव का पोस्टमार्टम कराया था।
कोतवाल सुनील सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति व ससुर, दोनों के खिलाफ दहेज हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें