फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी पर फेंकी गरम दाल : गुस्साई महिला ने पति को उतार दिया मौत के घाट

Sat, 26 Jun 2021 01:37 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

यूपी के हरदोई जिले में अजीबोगरीब मामला सामने आया है। पति द्वारा गरम दाल फेंके जाने से नाराज पत्नी ने ईंट फेंक कर मार दी। जिससे पति की मौत हो गई। 
 
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में बघौली थाना क्षेत्र के ग्राम बरवा सरसंड में पति द्वारा गरम दाल फेंके जाने से नाराज पत्नी ने ईंट फेंक कर मार दी। सिर में चोट लगने से पति गंभीर रूप से घायल हो गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस ने पत्नी को हिरासत में ले लिया है। ग्राम बरवा सरसंड निवासी पप्पू (35) खेती करता था। शुक्रवार रात वह घर में बैठकर खाना खा रहा था। इसी दौरान उसने पत्नी से खाने में दाल मांगी। पत्नी ने उसे दाल दे दी। दाल बेहद गर्म होने के कारण पप्पू की जीभ जल गई।

इससे नाराज होकर पप्पू ने दाल निर्मला के ऊपर फेंक दी। दाल फेंके जाने से नाराज निर्मला ने पास ही पड़ी ईंट पप्पू के सिर पर मार दी। घटना में पप्पू गंभीर रूप से घायल हो गया। निर्मला उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछौना जा रही थी, लेकिन रास्ते में ही पप्पू की मौत हो गई। घटना की जानकारी पर बघौली पुलिस ने निर्मला को हिरासत में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के परिवार में दो पुत्र और एक पुत्री भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें