फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: शादी वाले मकान के छप्पर में आग लगने से गृहस्थी जली

विज्ञापन
विज्ञापन
पाली। पाली कस्बे में शादी वाले एक मकान में मंगलवार शाम बाहर पड़े छप्पर में आग लग गई। छप्पर के नीचे रखा शादी की तैयारियों से संबंधित गृहस्थी का सारा सामान जल गया।
विज्ञापन

पाली कस्बे के मोहल्ला सुलह सरॉय निवासी राम नरेश अग्निहोत्री किसान हैं। उनके मकान के बाहर छप्पर पड़ा है, उसी में वह रहते हैं। परिवार के अन्य सदस्य अंदर बने पक्के मकान में रहते हैं। मंगलवार शाम छह बजे अचानक छप्पर में आग लग गई। परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। राम नरेश के मुताबिक घटना में गेहूं की 10 बोरी, सौंफ की बोरियां, तो तख्त, कपड़े व गृहस्थी की अन्य सामग्री जल गई।
दरअसल राम नरेश के एक बेटे की शादी बीती 18 अप्रैल को हुई थी। शादी का काफी सामान छप्पर के नीचे रखा था। दूसरे बेटे की शादी 26 अप्रैल को होनी है, जिसकी तैयारियां चल रही हैं। इससे संबंधित सामग्री भी खरीदकर घर पर रखी जा रही थी, जो कि जल गई। क्षेत्रीय लेखपाल सतीश ने बताया कि नुकसाान का आकलन किया जा रहा है। नियमानुसार मुआवजे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें