फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: जलकल परिसर में लगी आग, मकानों में भरा धुआं

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। नगर पालिका परिषद के जलकल परिसर में मंगलवार को अचानक आग लग गई। झाड़ियों में लगी आग से उठा धुआं मकानों में भर गया।
विज्ञापन

इससे कोयल बाग कालोनी परिसर से सटे मकानों में रहने वाले लोगों ने छतों से पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। निकाय कर्मचारियों ने टैंकर और पाइप से पानी डालकर आग पर काबू पाया।
शहर में जेल रोड पर नगर पालिका परिषद का जलकल अनुभाग है। इसी परिसर में बड़ी मात्रा में कूड़ा उठाने वाली तीन पहिया ठेलिया भी भंडारित हैं। मंगलवार को अचानक परिसर में खड़ी झाड़ियों में आग लग गई। आग से निकला धुआं मकानों में भरा तो लोगों को आग की जानकारी हुई। मकानों में धुआं भरने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रिटायर्ड टीचर चमेली वर्मा, राजकुमार सिंह के परिवार के सदस्यों सहित परिसर से सटे मकानों के लोगों ने छतों से पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। बताया कि छतों से डाले जाने वाले पानी से आग पर काबू तो नहीं पाया जा सका, लेकिन आग को फैलने से रोकने में कामयाबी मिली।
विज्ञापन

निकाय कर्मियों ने टैंकर व पाइप से आग पर काबू पाया। कालोनी के लोगों ने आरोप लगाया कि कर्मियों ने पूरी तरह से आग को नहीं बुझाया, इससे परेशानी हुई। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार सोलंकी ने बताया कि अचानक आग लगी थी। झाड़ियों में आग लगने से कोई नुकसान नहीं हुआ है। आग पर कर्मचारियों ने काबू पा लिया था।
विज्ञापन





भरावन। अतरौली क्षेत्र के रहीमाबाद ग्रंट में मंगलवार दोपहर अज्ञात कारणों से लगी आग से 17 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग से गांव निवासी किसान छोटक्के, हनीफ, रज्जा, अलीशेर की तैयार गेहूं की फसल जल गई। ग्रामीणों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। थाना प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह ने बताया कि अग्निशमन विभाग को सूचना दी थी लेकिन, वह नहीं पहुंच पाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें