फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छप्पर में लगी आग, नगदी समेत घर में रखा सामान जला

विज्ञापन
ग्राम बरहुली में आग लगने के बाद जला सामान हटाती गंगाराम की पत्नी गंगा देवी व अन्य। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
सवायजपुर। हरपालपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बरहुली में एक घर में खाना बनाने के दौरान लीकेज गैस सिलिंडर से छप्पर में आग लग गई। इसमें नगदी और अन्य सामान जल गया।
विज्ञापन

ग्राम बरहुली निवासी गंगाराम पुत्र रामचंद्र के घर में महिलाएं खाना बना रहीं थीं। इस बीच सिलिंडर लीकेज होने के कारण आग लग गई। आग ने छप्पर को चपेट में ले लिया। आसपास मौजूद लोग मौके पर आ गए।
ग्रामीणों ने निजी संसाधनों से आग बुझाने की कोशिश की। लगभग आधा घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग बुझाई, लेकिन तब तक छप्पर में रखा सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

गंगाराम की पत्नी गंगा देवी ने बताया कि आग लगने से घर में रखा साढ़े सात क्विंटल गेहूं, कपड़े, चावल समेत 10 हजार रुपये जल गए। एसडीएम मनोज सागर ने बताया कि लेखपाल श्रीकांत मिश्रा को जांच के लिए भेजा गया है। जांच आख्या मिलने पर पीड़ित परिवार को नियमानुसार आर्थिक मदद दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें