फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेष सिंह के निधन पर प्रियंका गांधी ने जताया शोक

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। कांग्रेस के बावन ब्लॉक अध्यक्ष आशेष सिंह के न रहने पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी कीमहासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने गहरा शोक जताया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष आशीष सिंह ने शनिवार को परिजनों को उनका शोक पत्र सौंप ढांढस बंधाया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने बताया कि शनिवार को प्रियंका गांधी ने दिवंगत बावन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आशेष सिंह के भतीजे ककवाही निवासी कमल सिंह को भेजे अपने शोक संदेश में कहा कि वह समझ सकती हैं कि आशेष सिंह के निधन से उन्हें बहुत कष्ट हुआ है। उन्हें एहसास है कि आपके परिवार को इस पीड़ा को सहन करना कितना तकलीफदेह है।
जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि मंडल ने शोकाकुल परिवार को प्रियंका गांधी का शोक संवेदना संदेश पत्र पहुंचाया। प्रतिनिधि मंडल में उनके अलावा शहर कांग्रेस अध्यक्ष जमील अहमद अंसारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें