हरपालपुर। थाना क्षेत्र के लट्ठापुरा में खाना पकाते समय चूल्हे से निकली चिंगारी से लीकेज सिलिंडर में आग गई। आग फैलने से गृहस्थी, नकदी, गहने और अनाज समेत करीब दो लाख रुपये का सामान जल गया। पीड़ित परिजनों ने लेखपाल को मामले की सूचना दी है।
लट्ठापुरा निवासी विक्रम के छोटे भाई उदय प्रताप की पत्नी शीला शुक्रवार सुबह मिट्टी के चूल्हे पर खाना बना रही थी। इसी दौरान चूल्हे से निकली चिंगारी से पास में रखे लीकेज सिलिंडर ने आग पकड़ ली।
आग भड़कते देखकर शीला ने घर से बाहर भागकर जान बचाई। आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। करीब घंटेभर की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग बुझाई। लेकिन तब तक गृहस्थी जल गई। शीला ने बताया कि आग से 55 हजार रुपये, जेवर, अनाज जल गया है।