हरदोई। पाली पुलिस व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने शुक्रवार सुबह गश्त के दौरान भरखनी मार्ग से हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से दो किलो 300 ग्राम डोडा ( पोस्ता छिलका) बरामद किया।
एएसपी पश्चिमी दुर्गेश सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह पाली थाने के उपनिरीक्षक बीएन शुक्ल, कांस्टेबल गौरव, मोहित व क्राइम ब्रांच की टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान भरखनी मोड़ के निकट घेराबंदी कर हिस्ट्रीशीटर को दबोच लिया गया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम हाशिम उर्फ टुइयां निवासी मोहल्ला शेख सरांय कस्बा पाली बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से दो कारतूस, एक तमंचा व डोडा बरामद हुआ है। बताया कि आरोपी के खिलाफ पाली थाने में हत्या, आर्म्स एक्ट, गुंडा एक्ट, गैंगस्टर, लूट आदि के 23 मुकदमे दर्ज हैं। उसे जेल भेज दिया गया है।