फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपक गिरने से घर में लगी आग

Wed, 20 Jun 2018 11:36 PM IST
hardoi
विज्ञापन
जला सामान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला खेड़ा के एक घर में मंगलवार देर रात दीपक गिरने से आग लग गई। ग्रामीणों ने दो घंटे में आग बुझाई लेकिन तब तक गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। 

विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला खेड़ा निवासी मिस्त्री नौशाद खान पुत्र जहीर खान मंगलवार रात अपने परिवार के साथ घर में सो रहा था। रात लगभग एक बजे नौशाद के कमरे में आरे पर रखा दीपक गिर गया। जिससे आग लग गई। नौशाद और परिजन कुछ समझ पाते, इससे पहले ही आग ने पूरे घर को चपेट में ले लिया। परिजनों ने मदद के लिए शोर मचाया। आसपास के लोगों ने लगभग दो घंटे की कोशिश के बाद आग बुझाई। लेकिन तब तक कपड़े, अलमारी, बेड, फ्रिज समेत 5 हजार रुपये और जेवर जल गए। बुधवार सुबह लेखपाल राज किशोर मिश्रा व कानूनगो महेश सिंह ने नुकसान का आकलन किया। प्रधानपति बावन सैय्यद अनीशुल हसन ने  पीड़ित परिजनों को ढांढस बंधाया।  

2 दिन बाद है छोटे भाई की शादी 
नौशाद के तीन भाई हैं। उनके घर भी पास में ही बने हैं। नौशाद ने बताया कि उसके छोटे भाई इरशाद की शादी 23 जून को है। बारात पाली के पास स्थित निजामपुर गांव जाएगी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। जिसके चलते जेवर समेत अन्य सामान उसने घर पर रखा था। आग लगने से सारा सामान जल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें