फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में बढ़ रहे मरीज, बेड पड़ रहे कम

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बदलते मौसम में संक्रामक रोगी बढ़ रहे हैं। जिला अस्पताल में बेड कम पड़ने लगे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में आकस्मिक कक्ष, आईसीयू, मेडिकल वार्ड, सर्जिकल वार्ड समेत 8 वार्ड हैं। इन वार्डों में 209 बेड हैं। आंकड़ों के मुताबिक आकस्मिक कक्ष में रोजाना 50-60 मरीज भर्ती किए जा रहे हैं। आलम यह है कि अस्पताल के वार्डों में बेड कम पड़ गए हैं, ऐसे में मरीजों को भर्ती कराने के लिए तीमारदारों को दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। वहीं आकस्मिक कक्ष में मरीजों को सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। मेडिकल कॉलेज की प्राचार्या डॉ. वाणी गुप्ता ने बताया कि संक्रामक रोगों का प्रकोप बढ़ने से मरीज बढ़े हैं। इसके कारण बेड कम पड़ रहे हैं। नए मरीजों को भर्ती कराने में कुछ दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन

30 दिन में भर्ती हुए 1582 मरीज
जिला अस्पताल के आंकड़ों के मुताबिक 20 अगस्त से 21 सितंबर तक अस्पताल में 1582 मरीज भर्ती हुए। इसके बाद भी मरीजों के बढ़ने का सिलसिला जारी है।
ओपीडी में रोज पहुंच रहे औसतन दो हजार मरीज
जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ है। रोजाना मरीजों की संख्या 2000 तक पहुंच रही है। परामर्श लेने के लिए घंटों लाइन में खड़ा होना पड़ रहा है।
डेंगू के 15 और मलेरिया के दो रोगी मिले
हरदोई। जिला अस्पताल मेें डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मंगलवार को जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में डेंगू की जांच के लिए 50 रोगियों के रक्त के नमूने लिए गए। जिसमें देर शाम तक 15 रोगियों की जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है, जबकि मलेरिया के दो मरीज मिले हैं। 24 घंटे में डेंगू के 36 रोगी मिलने से विभाग में खलबली मची है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें