फोटो-3-नुमाइश चौराहे पर अपेन घोड़े पर सवार होकर कुछ यूं सैर करने निकला नूर मोहम्मद। संवाद
- फोटो : HARDOI
हरदोई। यह भी खूब रही। लॉकडाउन के चलते लोगों को घरों में रहने की नसीहत दी जा रही है तो शहर का एक बंदा अपने लिए नहीं बल्कि अपने घोड़े को सैर कराने के लिए गुरुवार को शहर की सड़कों पर निकल पड़ा। हालांकि सैर ज्यादा देर नहीं चली और कोतवाली पुलिस ने कड़ी हिदायत देकर उसे घर के लिए रवाना कर दिया।
शहर के छोटे चौराहे निवासी नूर मोहम्मद पिछले काफी समय से अपने पास एक घोड़ा रखे हुए हैं। उनका कहना है कि वह रोजाना अपने घोड़े को सुबह की सैर कराने भी निकलते थे, लेकिन लॉकडाउन के चलते पिछले काफी समय से वह और उनका घोड़ा दोनों घर में ही है। इस बीच घोड़े ने चिल्लाना भी शुरू कर दिया जिसके बाद गुरुवार को वह हिम्मत करके उसे शहर की सड़कों पर टहलाने गए थे।
इधर वह नुमाइश चौराहे पर पहुंचे ही थे कोतवाली शहर की पुलिस वहां पहुंच गई और यह बोली कि यहां इंसान तो टहल नहीं पा रहे हैं तुम घोड़ा टहला रहे हो। जाओ घर जाओ , वरना दोनों चिल्लाओंगे। इसके बाद नूर मोहम्मद घर के लिए निकल गए।