फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उम्मीद 2026 : सड़क-पुल के साथ स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में इस साल मिलेंगे बड़े प्रोजेक्ट

विज्ञापन
फोटो 23: रामगंगा नदी पर निर्माणाधीन अर्जुनपुर पुल। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। साल-2025 की उम्मीदों के साथ ही नवनिर्माण, सड़क-पुल, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में बड़े प्रोजेक्ट जनपदवासियों को मिलेंगे। साल-2026 उम्मीदों और उपलब्धियों भरा रहने की आस है। निर्माणाधीन बड़ी परियोजनाओं के पूरा होने के साथ ही जनता को मिल सकेंगी। इसमें गंगा एक्सप्रेसवे, रामगंगा नदी पर अर्जुनपुर पुल, 50 बेड का आयुष चिकित्सालय, दो मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट स्कूल आदि शामिल हैं।
विज्ञापन


साल-2025 ने भी जनपदवासियों को बड़ी उपलब्धियां दी हैं। विकास और आमजन से जुड़े कार्यों के साथ ही सड़क-पुल, जलजीवन मिशन के काम, युवाओं के कौशल निखारने के लिए टाटा टेक्नोलॉजी की ओर से दो आधुनिक आईटीआई बनवाई गईं। मवेशियों को संरक्षित किए जाने के लिए वृहद गो-संरक्षण केंद्र बनकर तैयार हुए। 264.13 करोड़ रुपये से चार सेतुओं को बनवाया गया।
जनपद की सीमा से गुजरे गंगा एक्सप्रेसवे के काम को भी पूरा गया है। साल-2025 में जो काम पूरे नहीं हो पाए वह साल-2026 में पूरे होने की उम्मीद है। इसमें रामगंगा नदी पर अर्जुनपुर पुल, मानपुर और कछौना में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट स्कूल, बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए उच्चीकृत किए गए कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय भवन और हॉस्टल, 50 बेड का भदैचा में आयुष चिकित्सालय, पुलिस विभाग को साइबर थाना का अपना भवन आदि मिलना शामिल है। हरदोई-उन्नाव जनपद को जोड़ने वाले सई नदी के कंजौरा-गौरियाकलां के पास पुल के भी आमजनता को सौंपे जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अभ्युदय कंपोजिट प्री-प्राइमरी से कक्षा-8 तक का कछौना के कामीपुर में स्कूल बनकर हो जाएगा तैयार
शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि जुड़ने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री अभ्युदय कंपोजिट प्री-प्राइमरी से कक्षा-8 तक का कछौना के कामीपुर में स्कूल बनकर तैयार हो जाएगा। स्कूल भवन बनवाए जाने की जिम्मेदारी सीएंडडीएस को मिली है। शासन ने स्कूल भवन बनवाए जाने के लिए 1,29,00,000 रुपये की स्वीकृति दी है जिसमें काम कराने के लिए 78,00,000 रुपये भी दे दिए हैं। वहीं, शाहाबाद के मानपुर में प्री-प्राइमरी से कक्षा-12 तक की पढ़ाई के लिए मुख्यमंत्री अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय भवन भी बन जाने की उम्मीद है। शासन ने इस स्कूल भवन को बनवाए जाने के लिए 23,49,00,000 रुपये की स्वीकृति दी है। काम कराने के लिए 11,75,00,000 रुपये भी दे दिए हैं। नगर पालिका शाहाबाद में 7,16,00,000 रुपये से बरात घर का भी काम पूरा होने की उम्मीद है।



तहसील शाहाबाद को नवीन कार्यालय भवन मिलने की उम्मीद
उप्र राज्य सेतु निगम की तरफ से कंजौरा-गौरियाकलां के मध्य सई नदी पर करीब 655 मीटर लंबाई वाले पुल का काम भी पूरा करा लिया गया है। पुल बनवाए जाने पर 13,64,00,000 रुपये खर्च किए गए हैं। वहीं, 8,70,00,000 रुपये की लागत से मार्च माह में तहसील शाहाबाद को नवीन कार्यालय भवन मिलने की उम्मीद है। कार्यदायी संस्था उप्र राजकीय निर्माण निगम ने राजस्व और आपदा विभाग के माध्यम से बनवाए जा रहे तहसील कार्यालय भवन को पूरा करा लिए जाने की समयसीमा तय की है। शासन ने तहसील भवन बनवाए जाने के लिए 8,69,00,000 रुपये भी दिए हैं। अब तक 96 प्रतिशत काम पूरा करा लिए जाने का दावा किया गया है।

शासन से सेतु निगम को 98 प्रतिशत पुल बनवाए जाने का किया गया दावा
उप्र राज्य सेतु निगम की ओर से गर्रा नदी पर नस्योली गोपाल-नस्योली पनसाली मार्ग पर 25,18,00,000 रुपये से बनवाए जाने वाले पुल को फरवरी माह में पूरा करा लिए जाने की समयसीमा तय है। विभाग को अभी तक 21,40,00,000 रुपये शासन से मिले थे जिसे खर्च कर करीब 76 प्रतिशत काम पूरा करा लिए जाने का दावा किया गया है। वहीं, रामगंगा नदी पर अर्जुनपुर-बड़ागांव के मध्य 1,36,66,00,000 रुपये से बनवाए जा रहे पुल का काम भी जनवरी माह में पूरा करा लिए जाने की समयसीमा तय की गई है। शासन से सेतु निगम को अब तक 1,29,83,00,000 रुपये मिले थे और उनको खर्च का 98 प्रतिशत पुल बनवाए जाने का दावा किया गया है।

भदैचा में बनवाया जा रहा 50 बेड का एकीकृत आयुष चिकित्सालय
आयुष चिकित्सा की सेवा और सुविधा के लिए भदैचा में 15,06,00,000 रुपये की लागत से 50 बेड का एकीकृत आयुष चिकित्सालय बनवाया जा रहा है। शासन ने इस काम को कराने के लिए उप्र प्रोजेक्ट्स कॉरपोरेशन लि. को 10,83,00,000 रुपये दिए थे। स्वास्थ्य और चिकित्सा-शिक्षा के क्षेत्र में स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय को 100 बेड की क्रिटिकल केयर यूनिट भी मिलने की उम्मीद है। क्रिटिकल केयर यूनिट का काम सीएंडडीएस कार्यादायी संस्था के माध्यम से कराया जा रहा है। शासन ने यूनिट भवन बनवाए जाने के लिए 34,92,00,000 रुपये की वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति दी है जिसमें काम कराने के लिए अभी तक 3,49,00,000 रुपये ही मिले हैं। कार्यदायी संस्था ने यह भवन अक्तूबर माह में मेडिकल कॉलेज को सौंपने की समयसीमा तय की है। वहीं, मेडिकल कॉलेज को आधुनिक ट्रॉमा सेंटर भी साल-2026 में मिल जाएगा। ट्रॉमा सेंटर को 24,96,00,000 रुपये से बनवाया जा रहा है। चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में भी एक उपलब्धि जुड़ने की आस है। यूपी सिडको के माध्यम से स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय गौराडांडा में 9,61,00,000 रुपये नर्सिंग कॉलेज बनवाया जा रहा है। यह भवन वैसे तो साल-2025 में पूरा हो जाना चाहिए था पर बरसात और बाढ़ के कारण अब यह भवन मार्च-2026 में बनकर तैयार होगा।

2026 में मिल सकता है थाना हरपालपुर में पुलिस कर्मियों को आवासीय भवन, थाना कार्यालय भवन
पुलिस विभाग को भी भवन मिलने की उम्मीद है। गृह और गोपन विभाग की तरफ से उप्र पुलिस आवास निगम लि. के माध्यम से 10,13,00,000 रुपये से थाना हरपालपुर में पुलिस कर्मियों को आवासीय भवन और 7,92,00,000 रुपये हरपालपुर थाना कार्यालय भवन भी साल-2026 में पूरा होने की उम्मीद है। जिला कारागार में कारागार अधिकारियों-कर्मियो और बंदियों को शुद्ध जलापूर्ति के लिए 1,77,00,000 रुपये बनवाए जा रहे ओवरहेड टैंक और पंप हाउस का भी काम मार्च में पूरा होने की उम्मीद है। कारागार विभाग ने यह काम उप्र राज्य निर्माण सहकारी संघ लि. को सौंपा है। शासन ने काम कराने के लिए पूरे रुपये भी दे दिए हैं।

फोटो 23: रामगंगा नदी पर निर्माणाधीन अर्जुनपुर पुल। संवाद

फोटो 23: रामगंगा नदी पर निर्माणाधीन अर्जुनपुर पुल। संवाद

फोटो 23: रामगंगा नदी पर निर्माणाधीन अर्जुनपुर पुल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें