धरना प्रदर्शन करते उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स अवैतनिक अधिकारी व कर्मचारी एसोसिएशन के पदाधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष राममुरारी पांडे ने कहा कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने वर्ष 1993 में होमगार्ड जवानों को नियमित करने का वादा किया था लेकिन वादों को सपा सरकार भूल चुकी है। इसके अलावा सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का भी अनुपालन नहीं हो सका।
उन्होंने कहा कि इस बार होमगार्ड अपने संघर्ष से पीछे नहीं हटेंगे और मांगों को मनवाकर ही रहेंगे। उन्होंने कहा कि छह अगस्त को होमगार्ड शहर में रोड मार्च करेंगे। सात अगस्त तक धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इससे भी यदि न्याय न मिला तो आठ अगस्त से जीपीओ पार्क, लखनऊ में धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि यह तब तक चलता रहेगा जब तक उनकी मांगों पर सरकार कोई न कोई सार्थक फैसला नहीं ले लेती। इस मौके पर शैलेंद्र कुमार, देवेंद्र प्रताप सिंह, शमील अहमद, अजय सिंह, विनय यिंह, रामकुमार सिंह, नरेंद्र कुमार, दिनेश सिंह आदि मौजूद रहे।