फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल ज्वाइन न करने पर तीन प्रधानाचार्यों का वेतन रोका

Fri, 05 Aug 2016 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र - फोटो : Getty
विज्ञापन
जिले के 10 जूनियर स्कूलों को उच्चीकृत कर 10वीं तक किया गया है। इन स्कूलों में 10 टीचरों को प्रधानाचार्य पद पर पदोन्नत किया गया है। जिसमें से सात ने नए स्कूलों में ज्वाइन कर लिया है। किंतु जीआईसी हरदोई के टीचर संजय कुमार, जीजीआईसी बिलग्राम की टीचर कमला देवी और इसी स्कूल की सुनीता देवी ने ज्वाइन नहीं किया।
विज्ञापन


इस पर डीआईओएस कमलाकर पांडेय ने इन तीनों का वेतन और एक इंक्रीमेंट रोक दिया है। उन्होंने बताया कि संजय को अहिरोरी ब्लॉक के अल्लाहदापुर उच्चीकृत स्कूल और कमला देवी को बिलग्राम ब्लॉक के शिवसिंहपुरवा उच्चीकृत स्कूल में प्रधानाचार्य के पद पर पदोन्नत किया गया था।

जहां ज्वाइन करने की बजाए कमला देवी लंबे अवकाश पर चली गईं। इस पर उन्होंने जीजीआईसी बिलग्राम की प्रधानाचार्या सुनीता देवी का शिवसिंहपुरवा उच्चीकृत स्कूल में तबादला कर दिया था। लेकिन वे भी यहां ज्वाइन करने की बजाए अवकाश पर चली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें