फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: तीन दिन दस केंद्रों पर होगी होमगार्ड भर्ती परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
- 25 से 27 के बीच होगी होमगार्ड भर्ती परीक्षा
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



हरदोई। जिले के दस परीक्षा केंद्रों पर तीन दिन होमगार्ड भर्ती की लिखित परीक्षा होगी। इसके लिए विभाग की ओर से परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां शुरू कर दी गई है। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसी कैमरों को सक्रिय करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन




प्रदेश में 41,424 होमगार्ड स्वयंसेवकों की भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए थे। प्राप्त आवेदकों की 25, 26 व 27 अप्रैल को लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। प्रत्येक दिन दो पालियों में परीक्षा होगी। जिले में परीक्षा के लिए दस विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा केंद्रों पर प्रति पाली में 4176 आवेदक परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा ओएमआर सीट के माध्यम से होगी। इसके लिए आवेदक को दो घंटे का समय दिया जाएगा। जनपद के सभी परीक्षा केंद्रों पर शुचितापूर्ण परीक्षा कराने के लिए केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए गए है। केंद्रों के सीसी कैमरों को सक्रिय करने के साथ ही वहां पर अन्य सुविधाओं को बेहतर करने के निर्देश दिए गए है। जिला विद्यालय निरीक्षक बाल मुकुंद प्रसाद ने बताया सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को परीक्षा के मानक के अनुरूप तैयारी पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें