फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में भी होली की रही धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
संडीला/सांडी/सवायजपुर/शाहाबाद/पिहानी/ गोपामऊ/कछौना/मल्लावां/हरपालपुर /बिलग्राम/माधौगंज/बघौली / बेनीगंज । ग्रामीण क्षेत्रों में होली का पर्व परंपरागत ढंग से मनाया गया। लोगों ने जमकर अमीर, गुलाल खेलकर एक दूसरे के गले लगाकर होली की बधाई दी।
विज्ञापन

शुक्रवार को मल्लावां कस्बे में होली के फाग गीत गाते हुए लोगों ने संगीत की स्वर लहरियों पर थिरकते हुए रंग खेला। विधायक आशीष सिंह आशू के आवास देवमनपुर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
इससे पहले विधायक गांव में जाकर लोगों से मिलकर होली की बधाई दी। पालिका चेयरमैन अंकित जायसवाल, विशाल जायसवाल, भाजपा नेता राजेश पाठक, पूर्व चेयरमैन अजय मुंशी, पूर्व विधायक सतीश वर्मा ने लोगों से मिलकर होली की बधाई दी।
विज्ञापन

शाहाबाद मेें होली महोत्सव समिति की तरफ से देवी देवताओं की झांकियों से सजी अबीर गुलाल उड़ाते हुए शोभायात्रा निकाली गई। भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा नीरज, पूर्व ब्लाक प्रमुख रामनाथ त्रिपाठी, भाजपा नेता राजेंद्र प्रसाद मिश्रा ने होली जुलूस की अगुवाई की।
पचदेवरा में होली के दिन विहिप के नेतृत्व में भगवान नृसिंह की शोभायात्रा निकाली गई। विभाग मंत्री प्रवीण कुमार ने नृसिंह भगवान की आरती कर यात्रा का शुभारंभ किया।
शंखों की ध्वनि के बीच लोग जय श्रीराम और हर-हर महादेव का उद्घोष करते करते हुए डीजे की धुन पर नाचते-गाते लोग शोभायात्रा में शामिल हुए।
यात्रा बलभद्र सिंह पूर्व माध्यमिक विद्यालय से शुरू होकर सुल्तानपुर,अनंगपुर, मुर्तजानगर गांवों की गलियों से होकर अनंगपुर मंडी परिसर बाबा हरदेव के स्थान पर समाप्त हुई।
सांडी में आर्यसमाज मंदिर में यज्ञ कर होली की कथा सुनाई। आर्यसमाज मंदिर में राजेश कुमार शर्मा व पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष राजाराम कुशवाहा ने वैदिक मंत्रों से यज्ञ संपन्न कराया।
बिलग्राम में होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी बाबा मंशा नाथ मंदिर पहुंचे, जहां होली मिलन कार्यक्रम हुआ। आकाश तिवारी, प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव, प्रताप सिंह, अनिल राठौर, मंगतराम आदि मौजूद रहे।
संडीला में महावीरन में होली मिलन समारोह हुआ। नवनिर्वाचित विधायक अलका सिंह अर्कवंशी ने लोगों को रंगों का पर्व होली की बधाई दी। ग्राम बेंगमगंज में नकटे मामा के मंदिर परिसर में भी होली मिलन के कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
होली महोत्सव का शुभारंभ किया
शाहाबाद। आरएसएस के प्रांत प्रचारक कौशल किशोर ने गुरुकुल कन्या इंटर कॉलेज में होली महोत्सव का शुभारंभ किया। कहा कि भारतीय संस्कृति को जीवंत बनाए रखने में विद्या अर्जन व सांस्कृतिक गतिविधियां जरूरी हैं।
उसमें भी मातृभाषा के माध्यम से पढ़ाई तथा प्रशिक्षण का विशेष योगदान रहता है। कहा कि भाजपा द्वारा प्रचंड बहुमत के साथ प्रदेश में सरकार बनाने पर संघ के कार्यकर्ताओं की मेहनत व पार्टी कार्यकर्ताओं की भूमिका सराहनीय है।
विज्ञापन

ठाकुर नत्थू सिंह, कालेज प्रबंधक चैतन्य गुप्ता, पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि नवनीत गुप्ता, विनय सिंह, सत्येंद्र राजपूत, पवन भारद्वाज समेत अन्य रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें