फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 साल से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 2 किलो अफीम डोडा बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियावां। पुलिस ने 16 साल से फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर को शुक्रवार को उतरा तिराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से दो किलोग्राम अफीम डोडा बरामद किया है। एसओ अनिल कुमार सक्सेना ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

एसओ अनिल कुमार सक्सेना ने बताया कि पुलिस टीम शुक्रवार को क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी बीच उतरा तिराहा के पास एक व्यक्ति खड़ा दिखाई दिया। पुलिस टीम को देखकर वह भागने लगा। पुलिस ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम पप्पू नाई निवासी ग्राम शिवरी थाना हरियावां बताया।
एसओ अनिल कुमार सक्सेना ने बताया कि आरोपी पप्पू पर हरियावां व देहात कोतवाली क्षेत्र में हत्या, डकैती, आर्म्स एक्ट व गुंडा एक्ट के नौ मामले पंजीकृत हैं। आरोपी की हिस्ट्रीशीट भी खुली हुई है। आरोपी लगभग 16 साल से फरार चल रहा था। बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें