फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू समाज को एक साथ मिलकर चलना चाहिए : युद्धवीर

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लावां। मुनौरापुर में बृहस्पतिवार को हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान आरएसएस के क्षेत्र सेवा प्रमुख युद्धवीर ने कहा कि हम सब भारत माता के पुत्र हैं। इसलिए हिंदू समाज को एक साथ मिलकर चलना चाहिए। किसी से भी भेदभाव नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन

हिंदू सम्मेलन में युद्धवीर ने कहा कि अंगूर के गुच्छे में लगे हुए फल का भाव अधिक होता है लेकिन टूटे हुए अंगूरों का भाव कम होता है। इसलिए संगठित रहकर अपनी शक्ति का एहसास करें। संगठित नहीं होंगे तो काेई मूल्य नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि हर हिंदू को अपने जन्मदिन पर दीप जलाकर एक पौधा लगाना चाहिए। उन्होंने प्लास्टिक के उपयोग से बचने और जल दूषित न करने के लिए लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम में जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष अशोक सिंह, संपूर्णानंद, विद्यारतन द्विवेदी, रश्मि वर्मा, वंदना तिवारी, संदीप प्रजापति, संडीला के जिला प्रचारक कमलेश, तीरथराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें