हरदोई। आईबी अफसर अंकित शर्मा को शहीद का दर्जा देने व उनके हत्यारों को फांसी दिए जाने सहित पांच सूत्री मांगों को लेकर विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया व प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंप कार्रवाई कराए जाने की मांग की।
कलक्ट्रेट परिसर में ज्ञापन से पहले पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रीता सिंह ने कहा कि शाहीनबाग में दंगे में मारे गए लोगों को मुआवजा दिया जाए। आईबी अफसर अंकित शर्मा को शहीद का दर्जा दिया जाए।
आलोक तिवारी, मोनू, राहुल आदि तमाम बच्चों के परिवारों को सुरक्षा दी जाए। दंगाइयों को देखते ही उनको मारने का आदेश दिया जाए चाहे वह किसी जाति धर्म का हो। इस दौरान पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट जंग बहादुर यादव को सौंपा। इस मौके पर गीता सिंह, राखी, सुमन, गीता, साधना, रीना, मनोज, सरला आदि मौजूद रहीं।