फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: साहब! सरकारी भूमि कब्जा, रास्ता भी बंद हो गया

विज्ञापन
विज्ञापन
पाली/बेहंदर। शनिवार को पाली थाने में आयोजित थाना समाधान दिवस में कस्बा निवासी एक व्यक्ति ने शिकायती पत्र दिया। इसमें बताया कि सरकारी भूमि पर लोगों ने कब्जा कर लिया है। चकमार्ग तक पर कब्जा होने से रास्ता भी बंद हो गया है। भूमि को कब्जामुक्त कराने की मांग की है। अधिकारियों ने जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

पाली थाने पर समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए तहसीलदार सचेंद्र शुक्ला ने शिकायतों को सुना। कस्बा के मोहल्ला आजाद नगर निवासी रघुवीर लाला ने दिए शिकायती पत्र में कहा है कि मोहल्ला आजाद नगर सांडी खेड़ा में सरकारी भूमि पर साड़ी खेड़ा के कब्जा कर मकान बना लिया है, जबकि अन्य ने खोखा रखकर रास्ते को बंद कर दिया है। साथ ही एक अन्य गाटा की सरकारी भूमि के चकमार्ग को वार्ड के अन्य लोगों ने कब्जा कर लिया है।
खलियान की भूमि पर भी कई लोगों ने कब्जा कर निर्माण कर लिया है। शिकायतकर्ता ने सरकारी भूमि पर कब्जा करने वालों से भूमिमुक्त कराते हुए कार्रवाई की मांग की है। तहसीलदार ने बताया कि राजस्व कर्मचारियों की ओर से जांच की जाएगी। सरकारी भूमि पर कब्जा करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। कुूल आठ शिकायतें प्राप्त हुई हैं।
विज्ञापन

बेहंदर में कासिमपुर थाना में प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र सिंह ने फरियादियों की समस्याएं सुनी। सात शिकायती पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से पांच का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायती पत्रों के निस्तारण के लिए पुलिस व राजस्व टीम गठित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें