फोटो- 24- गड्ढायुक्त सांडी-शाहाबाद मार्ग। संवाद
- फोटो : HARDOI
हरदोई। नर सेवा नारायण सेवा की भावना को आत्मसात करते हुए जिले के डाक प्रशासन ने गरीब, असहाय एवं जरूरतमंदों की सेवा के लिए कदम बढ़ाया है। डाक अधीक्षक की अगुवाई में श्ुाक्रवार को जरूरतमंदों को भोजन के पैकेट वितरित किए गए।
डाक अधीक्षक एसके जैन ने बताया कि डाक विभाग का स्टाफ धन संग्रह करके भोजन तैयार करा रहा है। भोजन के पैकेट रिक्शा चालकों, भीख मांगने वालों, फुटपाथ पर रह रहे लोहार जरूरतमंदों को वितरित कर रहे हैं। पहले दिन एक सैकड़ा लोगों को भोजन के पैकेट दिए गए।
प्रतिदिन ऐसे जरूरतमंदों को भोजन वितरित किए जाएंगे। मौके पर सहायक डाक अधीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान, रमेश चंद्र, उप डाकपाल राजेश सिंह, प्रमोद मिश्रा, प्रियंका सिंह राना, वैष्णो गुप्ता, भारतीय मजदूर संघ जिला मंत्री ऋषि सैनी मौजूद रहे।
फोटो-23-कैनाल रोड पर एक जरूरतमंद को भोजन का पैकेट प्रदान करते डाक अधीक्षक एसके जैन व अन्य। संवाद- फोटो : HARDOI