फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली थानों में बनीं हेल्प डेस्क का लोकार्पण

विज्ञापन
फोटो-4-देहात कोतवाली में महिला डेस्क का लोकार्पण करती सीडीओ निधि गुप्ता वत्स व अन्य। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। मिशन शक्ति के तहत जिले के सभी कोतवाली और थानों में शुक्रवार को महिला हेल्प डेस्क स्थापित की गईं। देहात कोतवाली में बनाई गई महिला हेल्प डेस्क का लोकार्पण सीडीओ निधि गुप्ता वत्स ने अन्य संभ्रांत महिलाओं के साथ फीता काटकर किया। यहां डीएम अविनाश कुमार ने कहा कि महिलाओं को स्वावलंबी बनाने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

देहात कोतवाली में स्थापित महिला हेल्प डेस्क पर महिला पुलिस कर्मियों की ही तैनाती है। यहां सीसीटीवी कैमरा भी लगे हैं। हेल्प डेस्क पर आने वाली शिकायतों की एक जांच पर्ची शिकायतकर्ता को और दूसरी जांच पर्ची जांच अधिकारी को देने की व्यवस्था एसपी अनुराग वत्स ने बनाई है। डीएम अविनाश कुमार और एसपी अनुराग वत्स की मौजूदगी में सीडीओ निधि गुप्ता वत्स ने शहर की प्रख्यात चिकित्सक डॉ. चित्रा मिश्रा, शोभना सिंह आदि के साथ हेल्प डेस्क का लोकार्पण किया। इस दौरान शहर के गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।
संवाद न्यूज एजेंसी पिहानी के अनुसार, पिहानी कोतवाली में बनाई गई महिला हेल्प डेस्क का लोकार्पण सीओ एसआर कुशवाहा और कोतवाल महेश चंद्र ने फीता काटकर किया। कोतवाल ने कहा कि पीड़िताओं की पहचान गुप्त रखने की व्यवस्था है।
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी बेनीगंज के अनुसार, बेनीगंज कोतवाली में भी हेल्पडेस्क का लोकार्पण किया गया। यहां गांधी इंटर कालेज की छात्राएं भी मौजूद रहीं। निरीक्षक अपराध, इरशाद त्यागी ने छात्राओं को कानूनी जानकारी दी।
संवाद न्यूज एजेंसी माधौगंज के अनुसार, हेल्प डेस्क के लोकार्पण के दौरान प्रभारी निरीक्षक राकेशचंद्र आनंद ने छात्राओं को अपराध से बचने के तरीके बताए और जागरूक रहने को कहा।
संवाद न्यूज एजेंसी टड़ियावां के अनुसार, महिला हेल्पडेस्क का लोकार्पण प्रभारी निरीक्षक एसपी उपाध्याय ने किया। यहां निरीक्षक अपराध एके सिंह, महिला डेस्क प्रभारी भारती और उनकी सहयोगी मोनिका, निरंजना, साधना आदि मौजूद रहीं।
संवाद न्यूज एजेंसी बावन के अनुसार, लोनार कोतवाली मे महिला हेल्पडेस्क का लोकार्पण एएसपी कपिल देव सिंह ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि महिला फरियादियों की शिकायत महिला पुलिस कर्मी ही सुनेंगी। इस दौरान सीओ हरपालपुर बृजेंद्र द्विवेदी, कोतवाल एसके सोनकर भी मौजूद रहे।
संवाद न्यूज एजेंसी बघौली के अनुसार, थाना परिसर में बनाई गई हेल्प डेस्क का उद्घाटन सीओ बघौली उमाशंकर सिंह ने प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र मोहन सरोज ने किया। सीओ ने कहा कि कोई परेशान करे तो शिकायत दर्ज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें