घटनास्थल पर रोती-बिलखती मृतक की पत्नी पूनम शर्मा। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : HARDOI
कछौना थाना क्षेत्र में हरदोई-लखनऊ मार्ग पर डबल नहर पुल के पास प्राइवेट बस ने वार्ड ब्वाय की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में हेलमेट न लगाए होने से सिर में चोट आने से उसकी मौत हो गई। उसकी पत्नी व बेटा बाल-बाल बच गए।
शाहाबाद कस्बा के मोहल्ला चौक निवासी रसाल शर्मा (25) पुत्र स्व. भगवानदीन वार्ड ब्वाय था। वह शाहाबाद सीएचसी में तैनात था। उसके परिवार में पत्नी पूनम और एक वर्ष का बेटा शिवाय है। उसकी पत्नी का ननिहाल कछौना के सूरतखेड़ा गांव में है।
सोमवार शाम वह पत्नी को बाइक से उसकी ननिहाल लेकर जा रहा था। रास्ते में कछौना थाना क्षेत्र के अंतर्गत हरदोई-लखनऊ मार्ग पर मतुआ-मरेउरा के पास डबल नहर पुल पर तेज रफ्तार बस ने उसकी बाइक में सामने से टक्कर मार दी।
टक्कर तेज होने होने से रसाल बाइक से उछलकर कार पर जा गिरा। जबकि पत्नी और बेटा दूसरी ओर गिर गए। हेलमेट न लगाए होने से रसाल के सिर में गंभीर चोटें आईं। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस लेकर भाग गया। पत्नी ने घटना की सूचना परिजनों को दी। कोतवाल राय सिंह ने बताया कि बस की तलाश की जा रही है।
मृतक रसाल शर्मा की फाइल फोटो।- फोटो : HARDOI