फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संचारी रोगों से गांवों को छुटकारा दिलाना है: बीडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियावां। ब्लॉक मुख्यालय सभागार में मंगलवार को बीडीओ संध्या रानी की अध्यक्षता में संचारी रोग के रोकथाम के संबंध में बैठक हुई। बीडीओ ने कहा कि मौसम परिवर्तन के साथ ही संचारी रोग फैलने शुरू हो गए हैं। ऐसे मेें हम लोगों को संचारी रोग से बचाव के लिए विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए।
विज्ञापन

बीडीओ संध्या रानी ने कहा कि उल्टी दस्त समेत बीमारी के अन्य लक्षणों के बारे में ग्रामीणों को जागरूक किया जाए। बच्चों को होने वाले रोगों की जानकारी घर-घर पहुंचाई जाए। गांवों में नियमित साफ सफाई कराई जाए व दवाओं का छिड़काव कराया जाए।
ग्राम प्रधान अन्य कर्मचारियों के साथ ही स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी इस पर मिलकर काम करेंगे। इस मौके पर सीएचसी प्रभारी डॉ. अखिलेश वाजपेयी, एडीओ पंचायत विजय कुमार व अजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें