फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे में 156 नए कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। गुरुवार को भी जनपद में 24 घंटे के दौरान 156 नए संक्रमित मिले हैं। लगातार दूसरे दिन संक्रमितों की संख्या 150 से अधिक मिली। इसके साथ ही जिले में एक्टिव केस बढ़कर 799 हो गए हैं।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर को लेकर जो आशंकाएं जताई जा रही थीं, धीरे धीरे वो सही साबित होने लगी हैं। हर रोज कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है। सिर्फ बुधवार और गुरुवार को ही जनपद में 334 नए संक्रमित मिल चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से गुरुवार देर शाम जारी संक्रमितों की सूची में 156 नए संक्रमित मिलने की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही जिले में कोरोना से अब तक संक्रमित होने वालों की संख्या 6925 पहुंच गई है। जिले में कोरोना के 799 एक्टिव केस हैं, जबकि अब तक कोरोना से जनपद में 119 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

एक नजर पिछले कुछ दिनों में मिले संक्रमितों की संख्या पर
तारीख संक्रमितों की संख्या
14 अप्रैल 178
13 अप्रैल 93
12 अप्रैल 102
11 अप्रैल 60
10 अप्रैल 60
नौ अप्रैल 56
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें