फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल बालक की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पाली पुल के पास बुधवार को ट्रक की टक्कर लगने से घायल 13 वर्षीय बालक ने गुरुवार को जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं पिता का इलाज जारी है।
विज्ञापन

पाली थाना क्षेत्र के ग्राम कहारकोला निवासी अमित (13) बुधवार को पिता रामकेवल के साथ साइकिल से कस्बा स्थित स्वास्थ्य केंद्र जा रहा था। पाली पुल के पास साइकिल में सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में अमित व रामकेवल, दोनों घायल हो गए। मौके पर पहुुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी भिजवाया। हालत नाजुक होने पर परिजन दोनों को जिला अस्पताल लाए, यहां इलाज के दौरान अमित की मौत हो गई। अमित की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि अमित गांव के ही स्कूल में कक्षा 8 का छात्र था। दो दिन पूर्व उसे कुत्ते ने काट लिया था। बुधवार को वह पिता के साथ इंजेक्शन लगवाने के लिए पीएचसी जा रहा था, रास्ते में हादसा हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें