फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नि:शुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन कल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। आर्यावर्त बैंक और बजाज आलियांज के संयुक्त तत्वावधान में एक जनवरी को गंगा नगर कालोनी स्थित आर्यावर्त बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

शिविर सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक आयोजित होगा। इस आयोजन का मीडिया पार्टनर अमर उजाला है। शिविर में रॉकलैंड हॉस्पिटल लखनऊ के चिकित्सक डॉ. कलीम कुरेशी, डॉ. आमिर व डॉ. एके त्रिपाठी मौजूद रहेंगे। शिविर में बीएमआई, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर एवं सामान्य चेक अप जैसी जांचें नि:शुल्क की जाएंगी।
शिविर में जांच प्रथम आवत-प्रथम पावत के आधार पर होगी। इस शिविर में शहरवासी परामर्श के लिए आ सकते हैं। शिविर में आने वालों को कोरोना बचाव के नियमों का पालन करना होगा। मास्क लगाना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें