फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी ने दिखा दिया छप्पन इंच का सीना : राजवीर

Thu, 10 Nov 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
सम्मेलन में बोलते भाजपा सांसद राजवीर सिंह । - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पाकिस्तान में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक और कालेधन व भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए 500-1000 रुपये का नोट बंद करने का निर्णय लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्षियों को दिखा दिया कि उनका सीना 56 इंच का है। यह बात सवाजयपुर में पूर्व मंत्री और एटा सांसद राजवीर सिंह ने कही। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रदेश में भाजपा ने 300 सीटें जीतने का लक्ष्य है, आप को सवाजयपुर सीट जितानी है।
विज्ञापन


सवायजपुर की फुलबगिया बाग में बुधवार को सवायजपुर व सदर विधानसभा क्षेत्र के पिछड़ा वर्ग कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भैय्या बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। उन्होंने कहा केंद्र सरकार के द्वारा भेजे गए विकास के धन का प्रदेश की सपा सरकार सदुपयोग नहीं कर रही है जिसके चलते प्रदेश का विकास ठप है ।  पूर्व विधायक सुशील शाक्य ने सपा -बसपा व कांग्रेस पर पिछड़ी जातियों को ठगने का आरोप लगाया ।

सांसद अंशुल वर्मा व सांसद अंजूबाला ने मोदी सरकार की नीतियों को सराहा । कार्यक्रम संयोजक रामचंद्र राजपूत ने आभार व्यक्त किया। जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री, विधायक रजनी तिवारी, पूर्व सांसद राघवेंद्र सिंह, माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू , प्रीतेश दीक्षित प्राची, सूरज सिंह सोमवंशी,  रत्नेश मौर्या, राम बहादुर सिंह, नरेंद्र पाल सिंह सोनू, अखिलेश पाठक आदि मौजूद रहे । वहीं पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश मिश्रा टिंकू , खिलौना मिश्रा, राम लाल कुशवाहा, राम मूर्ति राजपूत, राम प्रकाश मिश्रा पहलवान ने बसपा छोड़ कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की ।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें