फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: हरदोई-हरपालपुर कोतवाल समेत दो लाइन हाजिर

Wed, 08 Jan 2025 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
- महिला संबंधी अपराधों में लापरवाही और वरिष्ठजनों की अनदेखी का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हरदोई। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने हरपालपुर के कोतवाल राजदेव मिश्रा और यहीं तैनात उपनिरीक्षक अवधेश कुमार तिवारी को लाइन हाजिर कर दिया है।
दोनों पर ही महिला संबंधी अपराध में लापरवाही बरतने और वरिष्ठजनों की ओर से पूर्व में दिए गए निर्देशों का अनुपालन न करने का आरोप है। सीओ हरपालपुर शिल्पा कुमारी की जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की गई है।
जिले के चर्चित निरीक्षकों में शामिल राजदेव मिश्रा कई महत्वपूर्ण थाना और कोतवाली की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। शाहाबाद में कोतवाल रहने के दौरान उनकी कई कार्रवाई चर्चा में थीं। शाहाबाद से उन्हें सवायजपुर, फिर हरपालपुर कोतवाली की जिम्मेदारी दी गई थी।
विज्ञापन

हरपालपुर में कुछ दिनों पूर्व कर्ता गांव में छापा डाले जाने के बाद भी मुख्य आरोपी के भाग जाने और इसके बाद उसके न्यायालय में हाजिर हो जाने को लेकर मामला चर्चा में था। इसके अलावा महिला संबंधी कई घटनाओं में उनका लचर रवैया एसपी की निगाह टेढ़ी थी।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से उन पर कार्रवाई का अंदेशा जताया जा रहा था और आखिर में बुधवार को एसपी नीरज जादौन ने राजदेव मिश्रा को लाइन हाजिर कर दिया। एसपी ने कहा है कि काेई भी पुलिस कर्मी अपने कर्तव्यों के प्रति उदासीनता न बरते अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें