फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: एक्सईएन का वेतन काटा, चार ईओ से जवाब-तलब

Wed, 08 Jan 2025 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बैठक में बिना बताए अधिशासी अभियंता विद्युत की गैरहाजिरी पर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने नाराजगी जाहिर की। एक्सईएन का एक दिन वेतन काटने के निर्देश दिए। कर-करेत्तर की वसूली की कम स्थिति पर चार निकायों के अधिशासी अधिकारियों से जवाब-तलब किया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कर-करेत्तर वसूली की समीक्षा की। स्वामी विवेकानंद सभागार में डीएम ने अधिकारियों से कहा कि लक्ष्य के अनुरूप वसूली की प्रगति बढ़ाई जाए। जिसमें मासिक और क्रमिक दोनों लक्ष्यों पर ध्यान दिया जाए। मंडी सचिव को मंडी गेट से अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिए। मंडी समिति के सभी गेट पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएं।
स्थानीय निकायों की समीक्षा में नगर पालिका परिषद हरदोई, मल्लावां, पिहानी और नगर पंचायत माधोगंज में वसूली की कम स्थिति पर नाराजगी जाहिर की। अधिशाषी अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस देने के निर्देश दिए। एडीएम प्रियंका सिंह और प्रफुल्ल त्रिपाठी समेत अधिशासी अधिकारी व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें